Home » देश-विदेश » छतरपुर जिला जेल में बड़ी कार्रवाई, जेलर हटाए गए, विशेष अधिकारी तैनात

छतरपुर जिला जेल में बड़ी कार्रवाई, जेलर हटाए गए, विशेष अधिकारी तैनात

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर जिला जेल में लगातार सामने आ रहे विवादों को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल महानिदेशक वरुण कपूर के निर्देश पर छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह जाटव को उनके पद से हटाकर रीवा जेल अटैच कर दिया गया है। साथ ही जेल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छतरपुर जिला जेल में 25 दिसंबर को हुई घटना के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया। सतना सेंट्रल जेल की अधीक्षक लीना कोष्ठा ने छतरपुर जेल का निरीक्षण कर जेल की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर दो जेल पहरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है

जेल की सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल रीवा के उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को आगामी आदेश तक विशेष ड्यूटी पर छतरपुर जिला जेल में पदस्थ किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जेल में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 लीना कोष्ठा, जेल अधीक्षक, सतना सेंट्रल जेल:“25 दिसंबर की घटना के बाद दो जेल पहरियों पर कार्रवाई की गई है। जेलर दिलीप सिंह जाटव को रीवा जेल अटैच किया गया है और छतरपुर जिला जेल में व्यवस्था सुधार के लिए उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को विशेष ड्यूटी पर भेजा गया है

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें