Home » देश-विदेश » “एंटीबायोटिक बिना पर्चे के नहीं लें – पीएम मोदी की चिंता को MPCDA–AIOCD ने बताया जनहित का मुद्दा”

“एंटीबायोटिक बिना पर्चे के नहीं लें – पीएम मोदी की चिंता को MPCDA–AIOCD ने बताया जनहित का मुद्दा”

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग पर जताई गई गंभीर चिंता को लेकर अब दवा संगठनों ने भी समर्थन जताया है।

MPCDA और AIOCD के सचिव राजीव सिंगल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में स्पष्ट रूप से देशवासियों से आग्रह किया है कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के न किया जाए, क्योंकि इससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस तेजी से बढ़ रही है।

राजीव सिंगल ने कहा कि एंटीबायोटिक का गलत और अनियंत्रित इस्तेमाल भविष्य में आम बीमारियों के इलाज को भी मुश्किल बना सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें और स्व-चिकित्सा से बचें।

उन्होंने कहा कि MPCDA और AIOCD “स्वस्थ भारत – सुरक्षित भारत” के संकल्प के साथ सरकार के इस प्रयास में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें