इंदौर में दूषित सीवेज का पानी पेयजल में मिलने से 10 लोगों की मौत के मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में विदिशा में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बेतवा नदी के पास एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बेतवा नदी के समीप स्थित गंदे नाले और अन्य नालों पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव का फोटो और पोस्टर गंदे नाले में बहाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना ट्रीटमेंट के गंदे नालों का पानी बेतवा नदी में मिलना गंभीर खतरा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द सभी गंदे नालों को ट्रीटमेंट के बाद ही बेतवा नदी में मिलाया जाए, ताकि भविष्य में इंदौर जैसी घटना दोबारा न हो। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


