Home » देश-विदेश » “नए साल को लेकर पुलिस की सख्ती, विदिशा में नशा और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई”

“नए साल को लेकर पुलिस की सख्ती, विदिशा में नशा और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई”

Facebook
X
WhatsApp

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

आर.के. मिश्रा  (टी.आई., सिविल लाइन थाना, विदिशा)

आर.के. मिश्र ने बताया कि नए साल 2026 को ध्यान में रखते हुए विदिशा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा करने वालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज शेरपुर स्थित टीला क्षेत्र में दबिश दी गई। यहां पूर्व में ड्रग्स और शराब की अवैध बिक्री की शिकायतें मिलती रही हैं। मौके पर तलाशी ली गई और शराब या ड्रग्स का सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें