Home » देश-विदेश » “तेज आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर सख्ती, विदिशा में यातायात पुलिस का अभियान”

“तेज आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर सख्ती, विदिशा में यातायात पुलिस का अभियान”

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा में तेज आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिन दो बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़कर उनके मॉडिफाइड साइलेंसर ज़ब्त किए गए थे। वहीं आज भी दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जब्त किए गए।

यातायात पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 आशीष राय (यातायात थाना प्रभारी, विदिशा)

“पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कल दो बुलेट पकड़ी गई थीं और आज भी दो बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें