इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद भी कटनी नगर निगम की नींद नहीं खुली है। कटनी के शहरी क्षेत्र की कई बस्तियों में अब भी नलों से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
कटनी के मदन मोहन चौबे वार्ड में कई वर्षों से नलों में दूषित पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन के काम के दौरान कई बार पानी की पाइप लाइन टूट चुकी है, जिससे गंदा पानी साफ पानी में मिलकर नलों तक पहुंच रहा है। मजबूरी में लोग इसी पानी का उपयोग करने को विवश हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदा पानी पीने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है और अब वे साफ पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय निवासी ने कहा
हाल ही में जिला कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर द्वारा दूषित पानी की शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, लेकिन सवाल यह है कि मदन मोहन चौबे वार्ड जैसे नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले इलाकों तक जांच दल अब तक क्यों नहीं पहुंचा।
“जहां भी दूषित पानी की शिकायत मिल रही है, वहां जांच कराई जा रही है।”
वहीं इंदौर जैसी जलजनित बीमारियों की आशंका को लेकर कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि यह मामला नगर निगम का है, लेकिन यदि कहीं से कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान कराया जाएगा।


