Home » देश-विदेश » विदिशा : जंगल में मिले शव की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार

विदिशा : जंगल में मिले शव की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम देहरीपामा के जंगल में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल 3 जनवरी को देहरीपामा के जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान अर्जुन बंजारा, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देहरीपामा के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के अनुसार, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर वीरम भील नामक युवक को ग्राम रायपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अर्जुन बंजारा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों और घटना में प्रयुक्त साधनों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें