Home » देश-विदेश » पवई में युवक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

पवई में युवक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Facebook
X
WhatsApp

पवई में गुरुवार को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पवई नगर के मंगल भवन परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है

सम्मेलन के बाद सैकड़ों की संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार त्रिलोक सिंह को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में धान खरीदी केंद्रों पर अवैध वसूली रोकने, गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब पर कार्रवाई, किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने, दूषित पेयजल की समस्या के समाधान और क्षेत्र की जर्जर नहर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई है।

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें