Home » देश-विदेश » नर्मदा लिंक परियोजना में 11 गांव शामिल करने की मांग, इछावर में सैकड़ों किसान सड़क पर उतरे

नर्मदा लिंक परियोजना में 11 गांव शामिल करने की मांग, इछावर में सैकड़ों किसान सड़क पर उतरे

Facebook
X
WhatsApp

सीहोर जिले के इछावर में नर्मदा लिंक परियोजना को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया है। परियोजना में 11 छूटे हुए गांवों को शामिल करने की मांग को लेकर सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। यह प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र इछावर में देखने को मिला।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे। सड़कों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें दूर-दूर तक नजर आईं। किसानों ने पैदल रैली निकालकर नर्मदा लिंक परियोजना में अपने गांवों को शामिल करने की मांग उठाई।

किसानों का कहना है कि इछावर क्षेत्र के 11 गांवों को नर्मदा लिंक परियोजना से बाहर रखा गया है, जिससे वे सिंचाई और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से सभी छूटे हुए गांवों को परियोजना में जोड़ने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें