Home » देश-विदेश » मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा टला, होमगार्ड तैराक टीम ने 16 वर्षीय बच्ची की बचाई जान

मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा टला, होमगार्ड तैराक टीम ने 16 वर्षीय बच्ची की बचाई जान

Facebook
X
WhatsApp

लटेरी तहसील के मुरवास क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर एक बड़ा हादसा टल गया। कुंड में स्नान के दौरान डूब रही 16 वर्षीय बच्ची को मौके पर तैनात होमगार्ड तैराक टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

मामला थाना मुरवास क्षेत्र के खलीलपुर गांव का है, जहां 16 वर्षीय पूजा अहिरवार बड़ी मंदागण कुंड में स्नान कर रही थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद होमगार्ड तैराक टीम लटेरी के जवान तुरंत कुंड में उतरे और बिना समय गंवाए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

बचाव के बाद बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसकी हालत सामान्य पाई गई। इसके बाद पूजा अहिरवार को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें