Home » देश-विदेश » गरीब के घर पर हाथ साफ, चावल-सिलेंडर चुराने वाले चार आरोपी पकड़े गए

गरीब के घर पर हाथ साफ, चावल-सिलेंडर चुराने वाले चार आरोपी पकड़े गए

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चोरों द्वारा एक सूने मकान से दो क्विंटल चावल और गैस सिलेंडर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

मामला ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सरई का है, जहां 70 वर्षीय चमनलाल चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र रमेश चौधरी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसे और वहां रखा दो क्विंटल चावल और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।

शिकायत मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने ग्राम सरई और आसपास के इलाकों में दबिश देकर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू सिंह, कृष्णपाल सिंह और उमेश सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें