विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सगे चाचा पर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गंजबासौदा के समीप ग्राम फतेहपुर की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ अपराध को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गंजबासौदा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।
Author: mpmedia24
Post Views: 76
