Home » देश-विदेश » “दक्षिण पन्ना में अनुभूति नेचर कैंप्स का सफल समापन, बच्चों ने प्रकृति से सीखा संरक्षण का पाठ”

“दक्षिण पन्ना में अनुभूति नेचर कैंप्स का सफल समापन, बच्चों ने प्रकृति से सीखा संरक्षण का पाठ”

Facebook
X
WhatsApp

दक्षिण पन्ना वनमण्डल के शाहनगर रेंज अंतर्गत टिकरिया बाला जी में आयोजित अनुभूति नेचर कैंप के दूसरे शिविर के साथ ही दक्षिण पन्ना में आयोजित सभी अनुभूति नेचर कैंप्स का सफल समापन हो गया। इस कार्यक्रम में डीएफओ अनुपम शर्मा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, प्रशिक्षु आईएफएस पंकज चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान शासकीय हाई स्कूल रोहनिया के करीब 125 विद्यार्थियों ने “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव” और “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों को जैव विविधता, औषधीय पौधों, वनोपज, फूड चेन और इकोसिस्टम की जानकारी दी गई।

कैंप के दौरान टिकरिया बाला जी क्षेत्र में प्रातः पक्षी दर्शन कराया गया और जंगल भ्रमण के माध्यम से बच्चों को प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही पर्यावरण एवं वन्यप्राणी संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को प्लास्टिक फ्री थीम पर आयोजित किया गया, जहां बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को अनुभूति किट भी वितरित की गई, जिसमें नीम कंघी, स्ट्रिंग बैग, बांस टूथब्रश और प्राकृतिक उत्पाद शामिल रहे।

डीएफओ अनुपम शर्मा और सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बच्चों से संवाद करते हुए जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटाई रोकने और वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें