Home » देश-विदेश » “कटनी में सनसनीखेज खुलासा: होने वाली पत्नी ने ही किया मंगेतर की हत्या, गला घोंटकर मौत”

“कटनी में सनसनीखेज खुलासा: होने वाली पत्नी ने ही किया मंगेतर की हत्या, गला घोंटकर मौत”

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में कुछ दिन पहले ससुराल पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी होने वाली पत्नी ही थी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील आदिवासी के रूप में हुई। मृतक रात में अपने होने वाले ससुराल पहुँचा था, लेकिन अगली सुबह उसका शव गांव में मिला। गले और शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

पूछताछ में युवती ने स्वीकार किया कि उसने मोबाइल पर गलत कंटेंट को लेकर मंगेतर से विवाद के बाद गले में वायर डालकर उसकी हत्या की। पुलिस हत्या के पीछे के अन्य कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

संतोष डेहरिया | एडिशनल एसपी, कटनी ने कहा “युवती ने हत्या की स्वीकारोक्ति की है, मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें