Home » देश-विदेश » विदिशा में खुलने वाले डी मार्ट और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ विरोध

विदिशा में खुलने वाले डी मार्ट और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ विरोध

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा के व्यापारियों ने शहर को बंद कर दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

ज्ञापन के जरिए व्यापारियों ने विदिशा में खुलने वाले डी मार्ट और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि बड़े कॉर्पोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियों के आने से छोटे व्यवसायियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने यह भी मांग की कि बड़े मॉल और मल्टीनेशनल कंपनियां केवल 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ही खुलें।

व्यापारी ज्ञापन में यह बताया गया कि छोटे शहरों में बड़े मॉल और मल्टीनेशनल कंपनियों के आने से स्थानीय व्यापारियों के लिए रोज़गार और कारोबार की संभावनाएं कम हो रही हैं।

राजेश जैन और आशीष मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और इसे प्रधानमंत्री तक पहुँचाने की भी मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद व्यापारियों ने शहर में शांति-पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें