Home » देश-विदेश » ममलेश्वर में अव्यवस्था की शिकायत पर प्रशासन हरकत में, भोग के समय प्रवेश प्रतिबंधित

ममलेश्वर में अव्यवस्था की शिकायत पर प्रशासन हरकत में, भोग के समय प्रवेश प्रतिबंधित

Facebook
X
WhatsApp

ममलेश्वर में भोग के दौरान दर्शन पर रोक

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार पहुंचे, सख्त की गई व्यवस्थाएं

ममलेश्वर मंदिर में भोग के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अव्यवस्था की शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार उदय मंडलोई मंदिर पहुंचे और मध्यान भोग के समय दर्शन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

ममलेश्वर प्रबंध समिति के गठन के बाद खंडवा कलेक्टर के निर्देश पर मंदिर में मूलभूत सुविधाओं और दर्शन व्यवस्था में सुधार किया गया है। इसके बावजूद भोग के समय नियमों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

रविवार को नायब तहसीलदार उदय मंडलोई ने मंदिर पहुंचकर तीनों प्रहर की पूजा कर रहे पुजारियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि मध्यान भोग के दौरान किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश न दिया जाए।

पंडित रूद्र दीक्षित ने बताया कि पूर्व में चली आ रही परंपरा के कारण भोग के समय भी दर्शन होते रहे, लेकिन अब प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

नायब तहसीलदार ने अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से और बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन मिल सकें।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें