Home » देश-विदेश » मध्य प्रदेश विकसित राज्य की दिशा में बढ़ रहा है : जयभान सिंह पवैया

मध्य प्रदेश विकसित राज्य की दिशा में बढ़ रहा है : जयभान सिंह पवैया

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मध्य प्रदेश अभी पूर्ण विकसित राज्य की श्रेणी में नहीं है, लेकिन तेजी से विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पवैया ने बताया कि हाल ही में विधानसभा में पारित राज्य का बजट वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी है, जिसमें गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखकर प्रावधान किए गए हैं।

पवैया ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में पूंजीगत व्यय में वृद्धि के कारण जीएसडीपी में 21.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। आगामी वर्ष में सरकार 11 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 19.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अदालत से बरी होने के सवाल पर पवैया ने कहा कि यह निचली अदालत का निर्णय है और आगे उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया को अंतिम फैसला मानना उचित नहीं है।

यूजीसी से जुड़े एक प्रश्न पर पवैया ने कहा कि वे किसी संसदीय समिति के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि किसी भी समाज की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी के साथ न्याय होगा और उचित समाधान निकाला जाएगा।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें