विदिशा में होली पर्व को लेकर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदर्श समिति के अध्यक्ष एवं होली मिलन समारोह के अध्यक्ष कौशल मांझी (एडवोकेट) सहित दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में सीएसपी एवं दोनों थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसडीएम के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वे किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके।
बैठक के दौरान कौशल मांझी एडवोकेट ने कहा कि विदिशा में होली मिलन समारोह हमेशा की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि विदिशा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए जानी जाती है और यहां की हिंदू–मुस्लिम एकता पूरे देश के लिए उदाहरण है।
Author: mpmedia24
Post Views: 70
