रायसेन जिले की बाड़ी पुलिस ने मां हिंगलाज मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि 22–23 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने मां हिंगलाज माता मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से नगदी राशि और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। मंदिर के पुजारी रविंद्र कुमार चौबे की रिपोर्ट पर थाना बाड़ी में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर गहन तलाश के बाद आरोपी जितेन्द्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (बग्गा) पिता सागर सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी द्वारिकापुरी आकाश नगर जिला इंदौर, हाल निवासी ग्राम सतवास जिला देवास को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी गया सामान, जिसमें चांदी का मुकुट, छत्र एवं नगदी राशि शामिल है, बरामद कर ली गई है।
आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट एवं मारपीट के लगभग 15 प्रकरण दर्ज हैं।
