कटनी जिले के पुलिस कप्तान ने महिला सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की है। युवतियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, झंझट, लूटपाट और अन्य आपराधिक मामलों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष दल का गठन किया गया है।
इस दल का उद्देश्य महिलाओं तक त्वरित सहायता पहुंचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
वीओ:
आज पुलिस मुख्यालय से “पुलिस दीदी” नामक विशेष वाहन की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित कई पुलिस अधिकारी, जवान और निरीक्षक उपस्थित रहे।
“पुलिस दीदी” दल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।
Author: mpmedia24
Post Views: 16
