छतरपुर में नगरपालिका द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। मेडिकल क्षेत्र, होटल, मैरिज हाउस, स्कूल-कॉलेज से जुड़े लोगों और शहरवासियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले जहां करीब 500 रुपये टैक्स लगता था, अब उसे बढ़ाकर 60 हजार रुपये तक कर दिया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि नगरपालिका द्वारा अचानक इतनी ज्यादा टैक्स वृद्धि करना गलत है और इससे व्यापारियों व संस्थानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से टैक्स में सुधार करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ा हुआ टैक्स वापस नहीं लिया गया तो वे नगरपालिका में कोई भी टैक्स जमा नहीं करेंगे।
Author: mpmedia24
Post Views: 6
