Home » देश-विदेश » विदिशा की बेतवा नदी में लगातार मर रही है मछलियां

विदिशा की बेतवा नदी में लगातार मर रही है मछलियां

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा की जीवनदायनी बेतवा नदी में भारी मात्रा में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है स्थानीय लोगों ने बताया कि वे प्रतिदिन विदिशा की बेतवा नदी के आसपास घाटों पर मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं पिछले तीन दिनों से भी लगातार देख रहे हैं की नदी में बड़ी मात्रा में मछलियां मरी हुई पड़ी है लोगों ने बताया कि एक बड़ा जिससे चोर घाट नाला कहते है उसके गंदे पानी का असर है और शहर की गंदगी भी इस नाले में जाकर मिलती है जो नाले के माध्यम से लगातार बेतवा नदी में मिल रही है जिसके कारण भारी मात्रा में मछलियां मर रही है इस संबंध में स्थानीय संगठनों द्वारा कई बार स्थाई नगर पालिका को इस मामले से अवगत कराया गया है मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होती हाल ही में स्थानीय कलेक्टर रोशन सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है स्थानीय कलेक्टर रोशन सिंह का कहना है कि मेरे संज्ञान में बेतवा नदी का मामला आया है जो की एक गंभीर विषय है मैंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की मौके पर जाकर देखा जाए और जो भी उचित संभव प्रयास हो सके वह किया जाए ।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें