Home » देश-विदेश » गिर्राज जी परिक्रमा करने जा रहे दोस्तों की कार पलटी एक की मौत

गिर्राज जी परिक्रमा करने जा रहे दोस्तों की कार पलटी एक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी जिले के नरवर से गिर्राज जी परिक्रमा करने जा रहे चार दोस्त आज सुबह 4 बजे के लगभग भितरवार क्षेत्र में सिलाह गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। चालक का कार पर से नियंत्रण हटा तो गाड़ी हरसी नहर में जाकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरबार में प्राथमिक उपचार दिया गया।
आपको बता दे शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के सड़खंडपुर निवासी हुकुम पुत्र दौलत राम बघेल उम्र 40 वर्ष, विनोद कोहली, देवदत्त राजपूत और संजय सोलंकी शनिवार रविवार की अल सुबह 4 बजे से लगभग गांव से अर्टिगा कार में सवार होकर गिर्राज जी जाने के लिए निकले। जब उनकी कार बेलगड़ा थाना क्षेत्र के भितरवार हरसी मुख्य मार्ग पर पहुंची। इस दौरान सिलाह गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नहर में जाकर पलट गई।सुबह 4:30 बजे के लगभग हुए हादसे के चलते ग्रामीणों को जानकारी लगी की कोई कार हादसे का शिकार हुई है तो तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी और स्वयं भी कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में हुकुम सिंह बघेल की मौत हो गई। हुकुम शासकीय शिक्षक बताया जा रहा है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त हर महीने गिर्राज जी जाते थे। बीती रात भी अचानक प्लान बना और वह गिर्राज जी के लिए रवाना हो गए।कार संजय सोलंकी की बताई जा रही है और वही उसको ड्राइव कर रहा है हादसा चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हटने के चलते होना बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें