Home » देश-विदेश » कांग्रेस ने अंबेडकर के सम्मान में निकाली रैली

कांग्रेस ने अंबेडकर के सम्मान में निकाली रैली

Facebook
X
WhatsApp

गुना में आज कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर को अंबेडकर चौराहे पर एकजुट हुए यहां सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, फिर यहां से रैली की शुरुआत कर हनुमान चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक अमित शाह मुर्दाबाद नारेबाजी की।
पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित SDM कार्यालय पर, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासन सौंपा गया, इसके जरिए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई, प्रदर्शन में विधायक जयवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा यादव, NSUI, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने बाबा साहब के बारे में इतना हल्का बयान दिया, जब कांग्रेसियों द्वारा इस मुद्दे को उठाया तो भाजपा बौखला गई, देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब सत्ता पक्ष के लोगों ने ही संसद में प्रदर्शन किया, राहुल गांधी को संसद में जाने से रोका गया फिर भाजपा के 2 सांसदों ने चोट लगने की नौटंकी की, कांग्रेस नेताओं पर फर्जी FIR कराई, देश कभी इन्हें माफ नहीं करेगा। ऐसे गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें