Home » देश-विदेश » रिश्तों को किया शर्मसार

रिश्तों को किया शर्मसार

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है

सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी की इज्जत लूट ली इतना ही नहीं उसे धमकाया भी इस बारे में किसी को बताया या जरा सा जिक्र भी किया तो वो उसकी मां और भाई को मार देगा। जिस डर से मासूम सी बेटी खामोश रही

साैतेला पिता उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जिस से तंग आकर बेटी ने अपनी मां को पिता की ये हरकत बताई। जिसके बाद मां ,बेटी ने थाने पहुँचकर शिकायत की। उस के पिता पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल गिरवाई थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर रहने वाली एक 15 साल की पीड़ित नाबालिग अपनी मां व भाई के साथ थाने पहुंची है और पुलिस को बताया है कि उसकी मां ने कुछ समय पहले दूसरा निकाह किया है। जिसके बाद वहां अपनी मां, भाई और सौतेले पिता के साथ रहती है। एक दिन उसकी मां और भाई काम से बाहर गए थे। तभी दोपहर के वक्त सौतेले पिता ने उसे अपने कमरे में बुलाया जब वहां कमरे में गई तो पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया फिर उसके साथ गंदा काम किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसकी मां और भाई की हत्या की धमकी दी। मां-भाई की खातिर पीड़ित बेटी चुप रही तो आरोपी पिता की हिम्मत बढ़ने लगी। आरोपी उसका अक्सर शोषण करने लगा। लगातार शारीरिक शोषण से तंग आकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताएं जिसके बाद मां उसे थाने लेकर पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित बेटी की शिकायत पर जब पुलिस आरोपी को तलाशने उसके घर पहुंची तो पता लगा कि आरोपी शहर छोड़कर भाग गया है। जिस पर पुलिस ने तत्काल उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया था। इसी बीच पता लगा कि वह एक ट्रक में बैठकर आगरा के लिए भाग रहा है। जिस पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को मुरैना में गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। वही पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म पास्को और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें