नरसिंहपुर
नरसिंहपुर के शासकीय मेडिकल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पूरा मामला यह है नरसिंहपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .आशीष प्रकाश सिंह को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
शिकायतकर्ता डॉ. अपूर्वा श्रीवास्तव मेडिकल ऑफिसर जो कि करेली में पोस्टेड है एक सप्ताह पहले उनके द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी सैलरी हेड ऑफिस से नहीं निकली जा रही उनके द्वारा काफी रिक्वेस्ट करने के बाद भी सैलरी नहीं दी जा रही और ये कहा जा रहा था सैलरी तब दी जाएगी जब वो ₹5000 देगी जानकारी यह भी मिली है यदि छुट्टी की मंजूरी लेनी है तो ये उसका भी अमाउंट मगते थे और सैलरी निकलवाने के लिए डॉ. अपूर्वा 5000 दने के लिए तैयार हो गई
यह काम मुख्य अधिकारी द्वारा नहीं बल्कि कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव द्वारा सब लेनदेन किया जाता था इस मामले में दीपिका नामदेव को भी आरोपी बनाया गया है डीएसपी लोकायुक्त सुरेखा परमार जी ने बताया कि मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं ऑपरेटर दीपिका नामदेव को आरोपी बनाया गया है
डॉ. अपूर्व द्वारा जब शिकायत की गई तब पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा निर्देश दिए गए उन्हीं के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है
Error: Contact form not found.


