Home » देश-विदेश » पिता को स्कूल जाने का कहकर बालक हुआ लापता

पिता को स्कूल जाने का कहकर बालक हुआ लापता 

Facebook
X
WhatsApp

पवई मध्य प्रदेश

पवई थाना के ग्राम उमरहट निवासी करुणेश लोधी उर्फ खुशी लाल लोधी का छोटा बेटा जय राम लोधी बीते 5 दिनों से लापता है,घर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार ग्राम उमरहट निवासी करने परिवार सहित बच्चों को पढ़ाने के लिए पवई नगर के वार्ड क्रमांक 4 में रहता था, उसका छोटा लड़का जय राम लोधी उम्र 14 वर्ष कक्षा नवमी में हनुमान बाल मंदिर में पढ़ता था, बीते 28 जनवरी को सुबह 10 बजे वह स्कूल का कहकर घर से चला गया,जब शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने विद्यालय में पता किया वह विद्यालय गया ही नहीं इसके बाद आसपास व रिश्तेदारी में उसकी तलाश की गई परंतु कहीं पता नहीं चला तो 29 जनवरी को पवई पुलिस थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लापता बालक के पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें