ग्वालियर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार किया है,जो लग्जरी टाटा सफारी गाड़ी से चोरी की घटना को रेकी कर अंजाम देते थे,टाटा सफारी जैसी गाड़ी को इस चोर गैंग ने घटना के लिए इस लिए चुना ताकि कोई भी इन पर शक न करे और आराम से यह गैंग चोरी की घटना को अंजाम देते थे, यह चोर गैंग पहले टाटा सफारी से चोरी की रेकी करते थे और जहां भी इन्हें 10 से 12 मवेशियों का होने दिखाई देता था तो उस जगह को चिन्हित कर रात के समय घटना को अंजाम देकर कुछ दूर मवेशियों को पैदल ले जा कर उन्हें लोडिंग वाहन में भर फरार हो जाते थे।आज जब पुलिस को सूचना मिली तो पता चला कि यह गैंग ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप मुनीम को लूटने की योजना बना रहे जो आधा दर्जन के करीब है यह सभी टाटा सफारी गाड़ी में हथियार लेकर सवार हैं तभी पुलिस ने सूचना मिलते ही हथियार बंद चोर गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में संदिग्ध लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ग्वालियर जिले के करहिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग की एक टाटा सफारी कार करहिया थाना क्षेत्र के इटमा रोड पर देखी गई है मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी थाना में मौजूद बल के साथ इटमा रोड पर पहुंचे और मुखबिर के बताएं वहां को रोकना चाहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो करहिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया जब पुलिस ने गाड़ी और बदमाशों की तलाशी की तो बदमाशों के पास से दो देसी कट्टे जिंदा कारतूस कुल्हाड़ी तलवार सहित और भी हथियार पुलिस ने बरामद किए जब पुलिस ने बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि वह इटमा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के मुनीम को लूटने की योजना बना रहे थे इसके साथ ही उन्होंने इससे पहले भी एक मवेशियों की चोरी को अंजाम दिया था पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों के पास से हथियार और गाड़ी के साथ पूर्व की चोरी के ₹50 हजार नगद बरामद करने के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है,


