सिरोंज दिनांक 3 फरवरी 128 विवाह ,139 निकाह संपन्न हुए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने आशीर्वाद दिया
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सिरोंज के मंडी प्रांगण में किया गया कुल विवाह 267 जोड़ों का हुआ, 128 जोड़ों ने फेरे लिए तो वही 139 जोड़ों के निकाह संपन्न हुआ जिसमें नव युगल जोड़ों ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और बताया कि असहाय और गरीब लोगों की काफी मदद हो जाती है जिससे गरीब और असहाय लोग कर्ज में नहीं हो पाते और अपने बेटी और बेटे का शादी कर पाते हैं वहीं क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा जो लोग शादी विवाह करने में असमर्थ हुआ करते थे इस योजना से सभी लोगों की शादियां धूमधाम से हो रही है वहीं विधायक शर्मा द्वारा भी स्टॉल लगाकर निशुल्क भोजन का वितरण किया गया और शासन की गाइडलाइन अनुसार49000 का चेक वितरित किया गया पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और युगल जोड़े के पैर पखारे गए, वही वरमाला के लिए एक स्टेज बनाया गया जिसमें युगल जोड़े वरमाला कर फोटो सेशन कर सकें तो बही बग्गी में दूल्हे को बिठाकर बारात भी निकली गई तो बही विधायक उमाकांत शर्मा भी बारात में थिरकते हुए नजर आए।
व


