पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार का जखीरा 5 देशी कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त अगम जैन एसपी ने किया खुलासा
छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है उसी तारतम्य में आज कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के निर्माण से जुड़े एक बड़े मामले में सफलता प्राप्त की है एसपी अगम जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने विगत 2 महीनों में सर्वाधिक 35 से अधिक आरोपी गिरफतार किए हैं गत रात्रि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड क्रमांक 2 में एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही युवक को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा जप्त किया गया आरोपी बृजेन्द्र कुशवाहा निवासी शंकर कालोनी ग्राम बन्ने बुजुर्ग थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जब आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह ग्राम बन्ने बुजुर्ग में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालन करता है और अवैध हथियार निर्माण करने के पश्चात विक्रय का कार्य भी करता है थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही करते हुए दो सक्रिय देशी कट्टा, एक 12 बोर की अद्धी, एक 12 बोर की अधबनी बंदूक, अवैध निर्माण में प्रयुक्त सामग्री सहित ड्रिल मशीन,2 अधबने लोहे के चैंबर,दो बैरल,आरी फ्रेम और ब्लेड बरामद की गई अभियुक्त पूर्व से अवैध हथियार फैक्ट्री संचालन का आरोपी हैं अभियुक्त द्वारा छतरपुर जिले में कई अन्य लोगों को अवैध हथियार बेचना बताया गया है जिनकी तलाश की जा रही है उक्त कार्यवाही में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एवं सीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक अरविंद कूजूर सहित गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही


