Home » देश-विदेश » छतरपुर पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर मध्यप्रदेश 

अपहरणकर्ताओं से फिरौती की रकम 5 लाख 75 हजार रुपए बरामद

विगत दिनों छतरपुर के बमीठा थाना अंतर्गत एक शिक्षक के अपहरण होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसपर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 4 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आज पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अगम जैन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित के सुरक्षित बचाव, सावधानी तथा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा हरसंभव कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा भेष बदलकर संबंधित स्थान पर दबिश दी गई और अपहरण हुए व्यक्ति मोहम्मद रफीक अहमद निवासी मंजू नगर खजुराहो को सुरक्षित दस्तयाब किया गया एवं मौके से तोरण पटेल निवासी धमना, संदीप अहिरवार निवासी धमना,शिवराम कुशवाहा निवासी बसारी, एवं अनंत विश्वकर्मा ग्राम धमना को अभिरक्षा में लिया गया उक्त चारों आरोपियों से 5 लाख 75 हजार रुपए फिरौती की राशि सहित स्विफ्ट डिजायर कार, एक 315 बोर का कट्टा, एवं कारतूस, एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस, एक एप्पल मोबाइल सहित,चार एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हुई है जिनकी तलाश की जा रही है उक्त कार्यवाही में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी खजुराहो नवीन दुबे, के मार्गदर्शन में बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोतिया सहित गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें