Home » देश-विदेश » बस हादसा : बस अनियंत्रित होकर पलटी

बस हादसा : बस अनियंत्रित होकर पलटी

Facebook
X
WhatsApp

करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितौड़िया के नजदीक बाइक को बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलटी

गंजबासोदा से विदिशा की ओर आ रही एक बस ग्राम चितोरिया के नजदीक एक आगे चल रहे बाइक को बचाने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया की बाइक पर तीन युवक सवार थे ।उन्हीं को बचाने के कारण चालक स्टेरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस रोड के दाहिनी और पलट गई यात्रियों के अनुसार बस खचाखच भरी हुई थी इसके चलते लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल था जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम क्षितिज शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने सभी घायलों को व्यवस्थित इलाज मिले इसका प्रयास शुरू किया है वहीं जिला अस्पताल के आईएमओ डॉक्टर पीसी माझी ने बताया कि अभी पांच घायल जिला अस्पताल ले गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है उसे रेफर किया गया है। वहीं बस में सवाल यात्री मान बाई ने बताया कि बस पूरी भरी हुई थी कई लोग खड़े हुए थे बस कैसे पलटी इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है उनके साथ में मौजूद उनकी भाभी सुमित्रा बाई भी घायल हुई है घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी रोहित कसवानी और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें