उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का ग्वालियर भिंड हाईवे को लेकर बड़ा बयान
मौत के हाईवे पर भाजपा नेता कर रहे फोटो खिंचाने ने की राजनीति- हेमंत कटारे।
मध्य प्रदेश विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने ग्वालियर भिंड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि यह नेशनल हाईवे मौत का हाईवे बन चुका है और इस पर भाजपा नेताओं की ओर से फोटो खिंचाने ने की राजनीति हो रही है। जबकि इस हाईवे पर सकरा होने के कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें कई लोगों की मौत हो रही है, मगर अफसोस है कि इस हाइवे के चौड़ीकरण करने को लेकर तो भाजपा नेताओं की ओर से अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ, लेकिन भाजपा नेताओं की ओर से सिर्फ फोटो खिंचाने ने की राजनीति हो रही है। हेमंत कटारे ने कहा कि उनकी ओर से भी प्रयास किया गया है क्योंकि यह केंद्र सरकार के अधीन आता है लेकिन फिर भी विधानसभा में अशासकीय संकल्प लाकर सभी दलों की ओर से प्रस्ताव भेजा है और ऐसा उन्होंने दो बार किया है मगर उन्होंने फिर भी फोटोबाजी नहीं की है और भाजपा नेताओं की ओर से मौत के हाईवे को लेकर कोई पहल नहीं की बल्कि फोटो की राजनीति की जा रही है


