Home » देश-विदेश » आपदा प्रबंधन का श्री सोलंकी ने किया निरीक्षण

आपदा प्रबंधन का श्री सोलंकी ने किया निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर मध्यप्रदेश

डिवीजन कमांडेंट ने किया होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

मार्च पास्ट परेड दल और आपदा प्रबंधन का श्री सोलंकी ने किया निरीक्षण

एक दिवसीय प्रवास पर छतरपुर पहुंचे डिवीजनल कमांडेंट सागर संभाग सागर एस.एस.सोलंकी द्वारा छतरपुर के होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय का आज मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें परेड,मार्च पास्ट आपदा प्रबंधन सहित जवानों की किट पेटी का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने जवानों से परिचय प्राप्त कर उन्हें कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने की समझाइश दी निरीक्षण उपरांत जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय छतरपुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो की डिवीजनल कमांडेंट श्री सोलंकी द्वारा सराहना की गई,इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विनीत तिवारी प्लांटून कमांडर, दिनेश शर्मा एएसआई, सुरेश कुमार राय हवलदार अनुदेशक आरक्षक सुनील कुमार भट्ट,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें