Home » देश-विदेश » सरकार ओरछा धाम के सरकारी अस्पताल में बेटियों को कपड़े बांटे

सरकार ओरछा धाम के सरकारी अस्पताल में बेटियों को कपड़े बांटे

Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और सड़कों पर लंबे–लंबे जाम लगे। इसलिए विदिशा मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने श्री राम राजा सरकार ओरछा धाम के सरकारी अस्पताल में बेटियों को कपड़े बांटे। 

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 12 साल बाद फिर से महाकुंभ की धूम मची हुई है। गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम में अमृत की बूंदें बरस रही हैं। यहां देश – विदेश के सनातनी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे में विदिशा मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीप सिंह कुशवाह ने भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने दुनियां भर की बेटियों के स्वास्थ्य लाभ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी देश भर में सराही जा रही उनकी पहल बेटी के जन्म पर बेटी को देश भर में कपड़े फ्री के माध्यम से वे प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में बेटियों को कपड़े बांटने के लिए पहुंचे थे। लेकिन महाकुंभ में महा भीड़ और महा जाम के कारण वे अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए वे मध्यप्रदेश के ओरछा धाम पहुंचे। उन्होंने यहां बेतवा नदी में स्नान कर के श्री राम राजा सरकार के दर्शन प्राप्त किए। बाद में उन्होंने यहां के सरकारी अस्पताल पहुंच कर बेटियों को कपड़े बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वे अब तक देश के अन्य प्रदेशों सहित अब तक 1755 जोड़ी से ज्यादा कपड़े बांट चुके हैं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें