Home » देश-विदेश » शिक्षा अधिकारियों ने किया सामाजिक चेतना केंद्रों का निरीक्षण

शिक्षा अधिकारियों ने किया सामाजिक चेतना केंद्रों का निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

शिक्षा अधिकारियों ने किया सामाजिक चेतना केंद्रों का निरीक्षण

193 सामाजिक चेतना केंद्रों पर हुई परीक्षा

6727 नवसाक्षरों ने लिया परीक्षा में भाग

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवम कलेक्टर महोदय भिंड संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार और जिला परियोजना समन्वयक भिंड व्योमेश शर्मा व जिला सह समन्वयक विवेक शर्मा(साक्षरता) के मार्गदर्शन में भिंड जिले के विकासखंड लहार के अंतर्गत नवसाक्षर संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 193 सामाजिक चेतना केन्द्रों पर किया गया, जिसमें 6727 नवसाक्षरो ने परीक्षा में भाग लिया,और 2016 असाक्षर अनुपस्थित रहे, विकासखंड लहार के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का अवलोकन,खण्ड श्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया,BAC उमाशंकर त्रिपाठी और निर्धारित निरीक्षण दल (BAC ) के द्वारा किया गया, BRC लहार अजय झा और ब्लॉक सह समन्वयक जानकी समाधिया द्वारा संयुक्त रूप से शा.मा.विद्यालय क्रमांक 3, शासकीय मा.विद्यालय भटपुरा,पी.एम.श्री शा.मा.विद्यालय क्रमांक 2 लहार, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय लहार सहित अन्य सामाजिक चेतना केंद्रों का अबलोकन किया ,जिसमे नवसाक्षर महिला/पुरुषों की उपस्थिति में नवसाक्षर परीक्षा संचालित पाई गई ,BRC अजय कुमार झा और ब्लॉक सह समन्वयक लहार जानकी नंदन समाधिया द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया ,कि नवसाक्षर सँख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई,जिसमे परीक्षा का समय 3 घण्टे निर्धारित था, परीक्षा समय में असाक्षर ,नवसाक्षर परीक्षा में कभी भी सम्मिलित हो सकता है, परीक्षा समयोपरांत ग्राम प्रभारी और पर्यवेक्षकों (विद्यालयीन स्टाफ) की मदद से मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर, निर्धारित फॉर्मेट पर परीक्षा परिणाम तैयार कर, NILP एप पर ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए गए हैं,साथ ही समस्त जन शिक्षक /संकुल सह समन्वयक परीक्षा समाप्ति उपरांत परीक्षा में सम्मिलित असाक्षरों की जानकारी महिला /पुरुष ,जाति बार ,जन शिक्षा केन्द्रबार, निर्धारित प्रपत्र पर कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र लहार में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे समय पर राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र भिंड को जानकारी उपलब्ध कराई जा सके, साथ ही नवसाक्षर मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम Nilp ऐप पर संबंधित केंद्र के नोडल या शिक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र में उपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी उनकी समग्र आईडी के आधार पर ऑनलाइन एंट्री करने के लिए भी निर्देशित किया गया है नवसाक्षर परीक्षा में अनुपस्थित एवं अनुत्तीर्णअसाक्षरो की परीक्षा पुनः 6 माह बाद निर्धारित सामाजिक चेतना केंद्रों पर कराई जाएगी, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य असाक्षरता के कलंक को देश से मिटाना है

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें