Home » देश-विदेश » शिरोमणि सेवालाल महाराज की 286वीं जयंती का आयोजन

शिरोमणि सेवालाल महाराज की 286वीं जयंती का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

बुरहानपुर में संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की 286वीं जयंती का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों ने एक स्वर में संत शिरोमणि सेवालाल महाराज जी के जयकारे लगाए।

 बुरहानपुर में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विष्णु गिरी महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा ने चार चांद लगा दिए, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज की विशेष प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, महामंडलेश्वर विष्णु गिरी महाराज ने अपने दिव्य आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया,बंजारा समाज गौर सेवा समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया, इस आयोजन ने समाज में एकता, श्रद्धा और उत्साह का संदेश दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। संत सेवालाल महाराज का जन्म १५ फेब्रुवारी १७३९ को हुआ था और उनका निधन ४ डिसेंबर १८०६ को हुआ था , वे बंजारा समाज के संत और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें