छतरपुर मध्यप्रदेश
जल सहेलियों की जल यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह
जटाशंकर धाम में हुआ कार्यक्रम का समापन बिजावर विधायक रहे मौजूद
जल सहेलियों के समापन कार्यक्रम में जटाशंकर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा से जल भरकर जटाशंकर तक निकाली गई थी जल यात्रा इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह हुआ अभूतपूर्व स्वागत इस अवसर पर उन्होंने श्री जटाशंकर धाम में पूजा अर्चना की उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं जल सहेलियों को धन्यवाद करने आया हूं बिन पानी के जीवन नहीं चल सकता जल का संरक्षण जिंदगी के लिए भी जरुरी है आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए भी जरुरी है प्रधानमंत्री जी का भी आह्वान है पानी बचाओ मेरे विभाग के अंतर्गत भी पानी बचाने के लिए चेक डेम स्टाप डेम,बोरी बंधान आदि अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है जब तक जनता नहीं जगेगी तब तक पानी बचाने का सरकारी प्रयास भी पूरा नहीं होगा उन्होंने जल सहेलियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,उनका अभिनंदन करता हूं हम आपको बता दें कि बिजावर विधानसभा क्षेत्र के जटाशंकर में आयोजित जल सहेलियों के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला छतरपुर विधायक ललिता यादव सहित छतरपुर की पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है



