मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की चरणबद्ध आंदोलन
मेडिकल कॉलेज के सामने विरोध स्वरूप अमानत दवाई की जलाई होली
अमानत दवाई बनाए जाने वाली कंपनी और उन्हें मंजूर करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की भी
विदिशा मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर और अन्य डॉक्टरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आज आंदोलन के दौरान अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज के बाहर डॉक्टरों द्वारा अमानक दवाओं की होली जलाई गई। डॉक्टर ने बताया कि इन दवाईयों को लैब में फेल होने के कारण रद्द किया गया है। पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में इन दवा को भेजा जा रहा था। फेल होने के बाद दबाए बंद कर दी गई, लेकिन इन दवाईयों को बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं की गई साथ ही इन्हें मंजूर करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई नहीं की। इन्हीं कार्यवाहियों की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मेडिकल टीचर एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य संगठनों के डॉक्टर भी इसमें सम्मिलित रहे


