Home » देश-विदेश » किसानों ने शिर्षासन आंदोलन किया

किसानों ने शिर्षासन आंदोलन किया

Facebook
X
WhatsApp

 

बुरहानपुर जिले के खकनार तहसील के ग्राम पांगरी में बनने वाले पांगरी बांध परियोजना के तहत किसानों को उचित मुआवजा नही मिल पा रहा है जिसके चलते किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का शिर्षासन आंदोलन। 

 बुरहानपुर जिले के खकनार तहसील अंतर्गत पांगरी बांध परियोजना में उचित मुआवजा और कानूनी भू-अर्जन की मांग को लेकर किसानों ने शिर्षासन आंदोलन किया। यह क्षेत्र पेसा कानून के तहत आता है, जहां ग्राम सभा की सहमति के बिना कोई कार्य नहीं किया जा सकता। डॉ. रवि कुमार पटेल ने कहा कि यदि सरकार अनिवार्य भू-अर्जन करती है, तो धारा 40 के तहत 75% अतिरिक्त मुआवजा देना होगा। किसानों ने पारदर्शिता और उचित प्रतिकर की मांग की। आंदोलन में नंदु पटेल, राहुल राठौड़, माधु कनोजे, संजय चौकसे, डॉ. सुशील पटेल समेत कई किसान शामिल रहे

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें