करैरा पुलिस ने गांजे के साथ तस्करों किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीले पदार्थो के खिलाफ बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमें दो कारों से चेकिंग के दौरान 84 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है
वहीं जब्त गांजे की कीमत लगभग 16 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है
पुलिस का कहना है कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की करैरा के गणेश मंदिर क्षेत्र में कुछ लोग नशीले पदार्थो को खपाने आऐ हैं
इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दोनों कारो की तलाशी ली जिसमें गांजा भरा हुआ था
वहीं पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर पकडा जबकी दो लोग भागने में कामयाब हो गये
वहीं पकड़े गए तीन मे से दो आरोपी उपेंद्र और सुरेंद्र 26 बटालियन गुना मे आरक्षक पद पर तैनात है जबकी तीसरे आरोपी के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में अपराध दर्ज हैं


