कोठीचार खुर्द, सकल खेड़ा और अन्य टेल क्षेत्र के किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा
4 महीने पहले शुरू हुई नहर के बावजूद टेल क्षेत्र के किसानों को नहीं मिला पानी
सम्राट अशोक सागर परियोजना द्वारा नहर को बंद करने का किया गया ऐलान किसानों में नाराजगी
विदिशा के साकलखेड़ा, कोठीचार खुर्द और आसपास के करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव के किसान आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक सागर हलाली परियोजना के अधिकारी द्वारा बिना पूर्व सूचना के अचानक ही आज नहर को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को जब उन्होंने इस बात की मांग की थी कि उन्हें पानी चाहिए तब हलाली परियोजना के रमेश चौहान ने पांच-पांच दिन अलग-अलग नेहर को शुरू करने की बात कही थी उम्मीद जगी कि उन्हें भी पानी मिल जाएगा लेकिन अचानक नहर को बंद कर दिया गया जिससे उनके फसले बर्बाद होने की कगार पर हैं। ऐसे में किसान आत्महत्या को मजबूर होगा। वहीं अधिकारी का कहना है कि यहां हलाली डेम में अब सिर्फ इतना पानी बचा है कि वह विदिशा और रायसेन नगर को पेयजल उपलब्ध करा पाए वाटर लेवल काफी कम हो गया है



