मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ऐतिहासिक क्षण!
परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में विश्व का सबसे लंबा सामूहिक लोक नृत्य
प्रदर्शन कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज करने का प्रयास किया गया।
7 घंटों से लगातार कर रहे है नृत्य।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में निमाड़ के पारंपरिक लोक नृत्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
खास बात यह रही कि इस ऐतिहासिक नृत्य में अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, एसडीएम पल्लवी पुराणिक और नेपानगर एसडीम भागीरथ वाखला, बुरहानपुर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया भी नृत्य करते नजर आए।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Author: mpmedia24
Post Views: 79


