Home » देश-विदेश » टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला क्षय अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला क्षय अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर 

टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला क्षय अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति छतरपुर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया जिले में चलाया जा रहे 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान के संबंध में जिला क्षय अधिकारी रविन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश अनुसार 7 दिसंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका नि शुल्क उपचार और नि शुल्क दवाएं प्रदान की जा रही है अभियान के प्रचार प्रसार और जन जागरुकता के लिए समाजसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और व्यापारी संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है क्षय अधिकारी ने बताया कि मरीजों के उपचार को दो चरणों में बांटा गया है पहला चरण आईपी चरण, है इस चरण में उपचार शुरू होने से दो माह तक होता है व डीआरटीबी में 6 से 9 माह का होता है दूसरा चरण सीपी चरण के नाम से जाना जाता है इसका उपचार दो माह के बाद से लेकर उपचार पूर्ण होने तक का चरण कम से कम चार माह का होता है कार्यक्रम के अंत में क्षय अधिकारी द्वारा टीवी मुक्त भारत बनाने की दिशा में उपस्थित पत्रकारों और क्षय उन्मूलन के कार्य में लगे कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें