सीहोर : इछावर के ग्राम बोरदी कलां में क्रेशर मशीन की खदान के पास संदिग्ध अवस्था मे मिला आदिवासी युवक का शव, परिजनों का कहना कल रात से लापता था राहुल पिता मेहरबान सिंह कोरकू।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ उर्फ पप्पू नागर की बताई जा रही है खदान
आज सुबह ग्राम बोरदीं स्थित क्रेशर मशीन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई
जिले में लगातार क्रेशर मशीनों पर हादसों की संख्या बढ़ती जा रही जिनमें लोगों की लगातार मौत हो रही है
स्कूल भवन और रहवासी क्षेत्र में ही संचालित हो रही क्रेशर मशीने स्थानीय जनप्रतिनिधि कई बार लिखित रूप में कर चुके हैं शिकायत लेकिन खनिज विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई सांठगांठ से खनन माफिया लगातार अवैध खुदाई को दे रहा है
सीहोर जिले में खनिज विभाग के लापरवाही के चलते लगातार क्रेशर मशीनों पर लोगों की मौत हो रही है जिसके पीछे की वजह यह निकलकर सामने आ रही है कि क्रेशर मशीन है। नियम विरुद्ध तरीके से संचालित की जा रही हैं जिनके पास ना तो कोई कवर्ड कैंपस है और ना ही यह क्रेशर संचालक तय मापदंडों के अनुसार खुदाई को अंजाम दे रहे हैं क्रेशर संचालक खनिज विभाग के जिम्मेदारों से सांठगांठ कर नियम विरुद्ध तरीके से कई फीट नीचे तक खुदाई कर रहे हैं जिस वजह से खदानों पर कई फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिनमें गिरने से लगातार मजदूरों की और आसपास रहने वाले आम जनों की मौत हो रही है ना ही यह क्रेशर मशीन संचालकों के पास कोई कवर्ड कैंपस है और ना ही गिट्टी खुदाई और पिसाई के दौरान उड़ने वाली dust को दबाने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जाता है।
इसमें सवाल खनिज विभाग पर भी खड़ा होता है कि वह अनुमति देने के पहले यहां तमाम मापदंडों को चेक क्यों नहीं करता है कई क्रेशर मशीन है साथ की स्कूलों के नजदीक और आम रास्ता पर ही संचालित हो रही हैं जहां से निकलने वाले राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जॉच में लिया है।क्रेशर मशीन के नज़दीक खदान के पास शव मिला है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के पश्चात् ही पता चलेगा


