हरिपुरा रोड पर सोठिया फाटक के नजदीक व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश
ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती
माधवगंज क्षेत्र में एक होटल पर करता था रसोईया का काम
आज दोपहर 11:45 के लगभग साथिया गेट हरिपुरा रोड पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन से टकरा करवाया दूर जाकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।बताया गया कि घायल व्यक्ति का नाम गणेश राम अहिरवार है इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। जिला अस्पताल में डॉ राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसका इलाज किया जा रहा है ट्रेन एक्सीडेंट में घायल होने की बात फिलहाल बताई गई है। एम्बुलेंस के डॉक्टर ने बताया कि सोठिया गेट के पास से उसे लेकर आया गया है गणेश राम ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है


