गंजबासौदा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकोद के रहवासियों ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत
पंचायत के सहायक सचिव पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप
कुटीर आवंटन होने पर 10000 और कुटीर दिलाने के नाम पर मनमर्जी के हिसाब से मांगता है रिश्वत
जनपद पंचायत बासौदा और तहसील के अंतर्गत ग्राम टीकोड में रहने वाले रह वासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर लिखित शिकायत करते हुए पंचायत के सचिव और सहायक सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं सचिव द्वारा कोई भी कार्य न किए जाने की बात कही गई साथ ही सहायक सचिव भवानी शंकर तिवारी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से योजनाओं का लाभ दिलाने की आवाज में रिश्वत मांगी जाती है आरोप लगाए गए कि जिन लोगों को कुटीर आवंटित हो गई है उनसे ₹10000 लिए जा रहे हैं वहीं जिन्हें कुटीर नहीं मिली कुटीर दिलाने की आवाज में भी रुपए मांगे जाते हैं खाद्यान्न पर्ची और अन्य शासन की योजनाओं का लाभ देने की एवज में भी रिश्वत की मांग की जाती है लिखित शिकायत के साथ सचिव सहायक सचिव पर कार्रवाई की मांग की गई


