Home » देश-विदेश » IAS अधिकारी संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का आक्रोश, किया पुतला दहन

IAS अधिकारी संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का आक्रोश, किया पुतला दहन

Facebook
X
WhatsApp

पन्ना:  वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को पन्ना नगर में ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया। यह विरोध प्रदर्शन शहर के महेंद्र भवन के बाहर आयोजित किया गया, जहां समाज के लोगों ने अधिकारी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान समाज के नेताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि संबंधित IAS अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का साहस न करे।

महिला सम्मान से समझौता नहीं

अभद्र टिप्पणी नहीं चलेगी

जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें