Home » देश-विदेश » नरगिस फाखरी को मिली बहन आलिया की मौत का मामला, 20 साल तक नहीं मिला अखबार से संपर्क

नरगिस फाखरी को मिली बहन आलिया की मौत का मामला, 20 साल तक नहीं मिला अखबार से संपर्क

Facebook
X
WhatsApp

1 of 5

नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम

नरगिस फाखरी किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में काम कर खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि, अब नरगिस किसी अन्य वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कथित तौर पर नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर अमेरिका में अपने पूर्व प्रेमी की हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, आलिया ने गैराज में आग लगा दी जिससे उनके पूर्व प्रेमी और उनकी महिला मित्र की मौत हो गई। अब हर किसी को इस मामले पर अभिनेत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार है। हालांकि, उनकी ओर से रिएक्शन आने की उम्मीद बेहद कम हैं। आखिर क्यों? चलिए जान लेते हैं-




Nargis Fakhri got sister Aliya death scandal from newspaper No contact for 20 years

2 of 5

नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम @nargisfakhri

नरगिस फाखरी भी थीं मामले से अंजान

खबरें हैं कि नरगिस फाखरी के पास इस मामले में स्पष्टीकरण के लिए कुछ भी नहीं है। अभिनेत्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि वह 20 वर्षों से अधिक समय से अपनी बहन के संपर्क में नहीं हैं। हर किसी की तरह नरगिस को भी समाचार के माध्यम से घटना के बारे में पता चला। इससे साफ होता है कि नरगिस भी इस बात से पूरी तरह अंजान थीं और आम लोगों की तरह उन्हें भी इस घटना का पता न्यूज चैनल और समाचार पत्रों से चला।


Nargis Fakhri got sister Aliya death scandal from newspaper No contact for 20 years

3 of 5

नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया ने पूर्व प्रेमी को उतारा मौत के घाट

अभियोजकों का दावा है कि 43 वर्षीय आलिया फाखरी ने 23 नवंबर को क्वींस में एक गैरेज में जानबूझकर आग लगा दी। इसके परिणामस्वरूप उनके पूर्व प्रेमी 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स और उनकी दोस्त 33 वर्षीय अनास्तासिया एटियेन की मौके पर मौत हो गई।


Nargis Fakhri got sister Aliya death scandal from newspaper No contact for 20 years

4 of 5

नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? 

आरोपों के अनुसार, आलिया, जैकब्स के साथ अपने रिश्ते को फिर से शुरू करना चाहती थीं, लेकिन जैकब्स ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस वजह से आलिया ने अपना आपा खो दिया और आगजनी का सहारा लिया। फाखरी पर फर्स्ट डिग्री हत्या के चार मामले, सेकंड-डिग्री हत्या के चार मामले और आगजनी का आरोप लगाया गया है। क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, अगली अदालती सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

Shah Rukh Khan: ‘जब मै छोटा था, मेरे बाल मुफासा जैसे थे’, शाहरुख खान ने किया दिलचस्प खुलासा


Nargis Fakhri got sister Aliya death scandal from newspaper No contact for 20 years

5 of 5

नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम

फाखरी की मां ने दी यह प्रतिक्रिया 

आलिया फाखरी की मां ने इस घातक आग में अपनी बेटी की संलिप्तता पर अविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह हर किसी की देखभाल करने वाली लड़की है।’ आलिया फाखरी वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर की सबसे बड़ी जेल, रिकर्स द्वीप में हिरासत में हैं, और उन्होंने आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया है। अगर उन्हें इस गंभीर अपराध का दोषी पाया गया तो उन्हें संभावित आजीवन कारावास की सजा का सामना करना पड़ेगा।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें