ग्वालियर : स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रदेश भर के 25 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन्होंने फर्जी जाती प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल की है। इनमें GRMC ग्वालियर समूह के जयारोग्य अस्पताल के तीन डॉक्टर भी शामिल जो फर्जी SC (अनुसूचित जाति-जनजाति) प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे हैं। STF की जांच में राजस्व, पुलिस, मेडिकल और PWD विभागों के 25 अधिकारी, कर्मचारी सामने आए है, अब इनकी संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है।
STF मुख्यालय भोपाल में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ की गई शिकायत के बाद, ग्वालियर STF ने गोपनीय जांच कर 27 जून 2025 को 6 लोगों के खिलाफ नामजत और 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था..जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल सहित इंदौर, शाजापुर, विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के भी नाम सामने आए हैं। वहीं गजराराजा मेडिकल कॉलेज GRMC समूह के जयारोग्य अस्पताल के एनाटॉमी विभाग में डॉ. दिनेश मांझी, पैथोलॉजी विभाग में विनोद मांझी और बायोलॉजी विभाग में सुमन उर्फ सीमा मांझी के साथ-साथ एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीश कुमार भी SC के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर अभी भी नौकरी कर रहे हैं। इस मामले में GRMC के डीन डॉ RKS धाकड़ का कहना है कि STF की जांच में हम पूरा सहयोग कर रहे हैं.. और जरूरत पड़ने पर अपने विभाग से मार्गदर्शन लेकर आगे कार्रवाई करेंगे। वहीं STF ग्वालियर का कहना है कि हमारी टीमें जाती प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्यालयों और इनकी पोस्टिंग वाली जगहों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं अब तक 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया ओर अब इनके मददगारों को भी आरोपी बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि STF की जांच में पाया है कि ज्यादातर फर्जी जाती प्रमाण पत्र ग्वालियर से जारी हुए हैं, ओर इन्हें जारी करने वाले दफ्तरों के कर्मचारी भी इस फर्जीबाड़े में शामिल हैं। इनमें राजस्व, पुलिस, मेडिकल और PWD विभागों अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनकी संख्या अब 50 से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इन लोगों के नाम भी FIR में जोड़े जाएंगे।
STF ने जांच के बाद जिन लोगों पर केस दर्ज किया है उनमें ग्वालियर के जवाहर सिंह, सीताराम, सरला देवी, राजेश कुमार, कुसुमा देवी, सुनीता रावत के नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में तैनात नाहर सिंह, बाबूलाल रावत, महेश, मनीष गौतम, हाकिम सिंह, यशकुमार सिंह, अनिल, रेखा, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, देवीलाल ढीमर, भागीरथ मांझी, अनुपम मांझी, हेमंत बाथम, गीतिका के नाम शामिल शामिल हैं।


